दबे पांव घर के आंगन में पहुंचा तेंदुआ, CCTV में कैद…लोगों में दहशत

--Advertisement--

Image

शिकार की तलाश में घूम रहा तेंदुआ, वन विभाग को दी गई सूचना 

शिमला, 09 मार्च – नितिश पठानियां

राजधानी के झंझीड़ी में रात के समय तेंदुआ दिखने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। रात के साढ़े 8 बजे तेंदुआ पहले घर के आंगन से दबे पांव पहुंचा, इसके बाद दूसरी जगह शिकार के लिए घात लगाई। सभी होली का जश्न मनाकर देर रात घर लौट रहे थे। गनीमत यह रही कि तेंदुए ने किसी पर हमला नहीं किया। तेंदुए की चहलकदमी घर के साथ लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। लोगों में खौफ का माहौल है।

वन विभाग को दी गई सूचना 

झंझीड़ी के रहने वाले विशाल ने बताया कि इससे पहले भी यहां एक दो बार तेंदुआ दिखा था, जिस वजह से लोगों में डर है। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है। उम्मीद है प्रशासन जल्द से जल्द इसे पकड़ेगा। ताकि यह किसी को नुकसान न पहुंचा सके।

शिकार की तलाश में घूम रहा तेंदुआ

स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां पैट डॉग के अलावा आवारा कुत्तों की संख्या भी ज्यादा है। जिस वजह से तेंदुआ शिकार करने आया होगा। ग्रामीणों का कहना है कि छोटे बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि जल्द से जल्द वन विभाग की टीम को तुरंत एक्शन लेना चाहिए।

शिमला में बीते कुछ समय से तेंदुए को कभी सड़कों पर तो कभी घर के आंगन में देखा जा रहा है। पहले भी छोटे बच्चों को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है। बीते वर्ष शिमला के कृष्णा नगर में एक बच्चे को तेंदुआ उठा ले गया था, जिसके बाद फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने हिंसक तेंदुए की तलाश शुरू की और उसे पकड़ा। वन विभाग द्वारा कई जगह पर पोस्टर लगाए गए हैं कि लोगों को इस तरह के हिंसक जानवरों से कैसे सावधानी बरतनी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...