ऊना में प्रवासी मजदूरों की 3 झुग्गियों में लगी आग, बाइक व साइकिल जलकर राख

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा 

पुराना होशियारपुर स्थित लालसिंगी में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक आग लग गई। इस दौरान प्रवासी मजदूरों की तीन झुग्गियां जलकर राख हो गई। इसमें करीब 90 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है।

आग में बाइक व साइकिल व घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को लालसिंगी में अचानक प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में आग लग गई। आग की लपटे उठती देख प्रवासी लोगों ने पानी फेंक कर आग पर काबू पाया।

इसके अलावा साथ लगती दर्जनों झुग्गियों को भी बचाया। घटना में करीब 90 हजार का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...