हैवानियत की हदें पार : पिता ने 13 अक्षम वर्षीय बेटी से किया दुराचार

--Advertisement--

Image

अमित – शर्मा ऊना

महिला थाना के तहत एक गांव में 13 वर्षीय बेटी के साथ पिता ने दुष्कर्म किया है। बेटी मानसिक रूप से अक्षम है।

मां की शिकायत पर पुलिस ने पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में मां ने बताया कि मेरी बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। गत रात दो बेटे, बेटी व पति के साथ कमरे में सोई हुई थी।

देर रात उठी, तो देखा कि बेटी नग्न अवस्था में थी। पूछने पर बेटी ने बताया कि पिता ने मेरे साथ गलत काम किया है। पति ने किसी को न बताने को लेकर बेटी को जान से मारने की धमकी दी।

मां का आरोप है कि पति ने पहले भी बेटी के साथ गलत काम किया था, जब बेटी की उम्र 7 वर्ष थी।

एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने बेटी के साथ गलत काम करने पर पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...