सलापड़ के जंगल में रहस्यमयी परिस्थितियों में नर कंकाल मिलने से हड़कंप

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 26 फरवरी – डॉली चौहान 

उपमंडल में रविवार को नेशनल हाईवे-21 के साथ लगते जंगल से एक कंकाल रहस्यमय परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया है।

मामला जिला के प्रवेश द्वार सलापड़ के समीप लहली गांव के जंगल में पेश आया है। जहां नेशनल हाईवे- 21 चंडीगढ़-मनाली से लगभग 200 मीटर नीचे जंगल में कंकाल मिला है।

अभी तक कंकाल किसी महिला या पुरुष के होने की भी पुष्टि नहीं हो पाई है। कंकाल मिलने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस थाना सुंदरनगर को दी गई।

डीएसपी दिनेश कुमार, एसएचओ सुंदरनगर भारत भूषण और सलापड़ पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। जंगल में मिले कंकाल की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस द्वारा कंकाल के अवशेषों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल सुंदरनगर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कंकाल का पोस्टमार्टम फॉरेंसिक टीम की देखरेख में सोमवार को किया जाएगा।

डीएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि स्थानीय लोगों की सूचना मिलने पर पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को कब्जे में ले लिया है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के बयान पुलिस द्वारा दर्ज किए जा रहे हैं। कंकाल को लेकर असली जानकारी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...