निजी कंपनी का 1.97 लाख कैश चुरा फरार हुआ कर्मचारी

--Advertisement--

Image

ऊना, 23 फरवरी – अमित शर्मा

थाना ऊना के तहत झलेड़ा स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत एक कैशियर कंपनी का कैश चुरा कर फरार हो गया है। मामले को लेकर कंपनी के मैनेजर ने फरार हुए कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में कंपनी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर तरसेम शर्मा ने बताया कि कंपनी में कार्यरत अमन रायजादा पिछले दो माह से कंपनी में काम पर नहीं आ रहा है।

कंपनी के ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक अमन ने 1.97 लाख रुपये जमा नहीं करवाए हैं। इससे पहले भी अमन रायजादा को 35 हजार रुपये कैश की गड़बड़ी के चलते हेड ऑफिस नगरोटा बगवां कांगड़ा में दिसंबर माह में बुलाया गया, लेकिन हैड ऑफिस नहीं पहुंचा।

आरोप है कि अमन रायजादा बीच में एक बार झलेड़ा स्थित कार्यालय आया व पैसे जमा करवाने की बात भी कही, लेकिन पैसे जमा नहीं करवाए गए। इसके बाद फोन उठाना भी बंद कर दिया।

मैनेजर तरसेम शर्मा ने बताया कि मैंने व कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने भी उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन लगातार बहाने बना कर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है।

उधर, एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...