स्वारघाट पुलिस ने चोरी हुए ट्रक को 6 घंटे में किया रिकवर

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

स्वारघाट पुलिस ने चोरी हुए ट्रक को 6 घंटे में रिकवर कर लिया है। पुलिस ने यह ट्रक पंजाब के बरुवाल में खड़ा बरामद किया है जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट के 240 बैग भी सुनसान जगह पर मिले हैं।

चोरी की इस वारदात को सुलझाने में पंजाब पुलिस का भी स्वारघाट पुलिस को काफी सहयोग मिला जिसके बाद ही इस चोरी ट्रक मामले को सुलझाया जा सका।

थाने में ट्रक चालक दिनेश कुमार ने बताया कि वह इस ट्रक को बागा सीमेंट कम्पनी में चलाता है । बुधवार के दिन दिनेश ट्रक में सीमेंट भरकर खानपुर खुई जा रहा था।

बनेर शिव मंदिर के पास पहुंचने पर दिनेश ने सीमेंट से लोड ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और घर चला गया। ज़ब दिनेश थोड़ी देर बाद वापिस आया तो देखा कि ट्रक गायब था।

यहां वहा तलाश करने पर ज़ब ट्रक का कोई पता नहीं चल पाया तो उसने ट्रक चोरी की शिकायत थाना स्वारघाट में करवा दी। करते करते पुलिस की जांच भी ट्रक तक पहुंच ही गई लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।

डी एस पी नयनादेवी विक्रांत ने बताया कि चोरी हुए ट्रक को बरामद कर लिया गया है तथा आरोपी की तलाश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...