भटोली में लड़की की शादी के दौरान चले तलवार व ग्रिप, दुल्हन के भाई सहित रिश्तेदार घायल, बिना दुल्हन के बारात वापिस

--Advertisement--

Image

भटोली में लड़की की शादी के दौरान लड़के बालों ने लड़की बालों के साथ की मारपीट, बिन दुल्हन लौटना पड़ा दूल्हे ब बारात को।

फतेहपुर – अनिल शर्मा

उपमण्डल फतेहपुर के तहत पड़ती पँचायत मिंता के गाँब भटोली में बीती रात दुल्हन लेने आये लड़के बालों ने लड़की बालों पर जानलेबा हमला कर दिया । जिस कारण लड़की के दो चाचा ब एक ताया को काफी चोटें आई हैं ।

पँचायत प्रधान सुशील कुमार शर्मा ने बताया भटोली गाँब में करीब 6 किलोमीटर दूर के गाँब परौल की बारात आई थी ।
इस दौरान रिबन कटाई उपरांत हुई छोटी सी झगड़े की बात ने इतना भयंकर रूप ले लिए की बारात में आये कुछ लोगों ने दुल्हन के चाचा ब ताया पर जानलेबा हमला करते हुए घायल कर दिया जिसकी रिपोर्ट दुल्हन के परिजनों ने पुलिस चौकी रैहन में दी।

वहीं जांच अधिकारी मिस्टर संजीब ने बताया शादी दौरान हुई घटना में शादी बाली लड़की के दो चाचा ब एक ताया को चोटें आई हैं । जिनका मैडीकल करबाकर छानबीन शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि शादी के दौरान हुई फोटोग्राफी के माध्यम से लड़की के परिजनों ने तीन हमलाबरों की पहचान कर ली है । बाकी इस घटना में कौन -कौन शामिल था इस पर कुछ नही कहा जा सकता ।

वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार घटना घटने के बाद हमलाबर तो बहां से भाग निकले लेकिन बाकी बारात बहीं पर रुकी रही ब इस जिद्द पर अड़ी रही कि बो दुल्हन को साथ लेकर जाएगी । लेकिन दुल्हन ने ही साथ जाने से मना कर दिया ।

जिस पर सुबह के बक्त बारात ब दूल्हे को बिन दुल्हन के ही बापिस जाना पड़ा । वहीं शादी के दौरान हुई उक्त घटना की क्षेत्र में काफी निंदा हो रही है ।

लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि शादी के दौरान मारपीट को अंजाम देने बाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यबाही की जाए ताकि आने बाले समय में ऐसी घटिया हरकत करने की सोच रखने बाले लोगों में कानून का डर बना रहे । वहीं किसी की बेटी की आंखों में आंसू न आ पाए ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...