हमीरपुर के पट्टा बाजार में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हमीरपुर के ग्राम पंचायत पट्टा के तहत आने वाले पट्टा बाजार के शिव मंदिर के साथ एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है।

जैसे ही ग्रामीणों ने पेड़ से शव लटका हुआ देखा वैसे ही क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। बाद में ग्रामीणों ने इस बारे में पुलिस को भी सूचित कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक पट्टा से मंदिर की तरफ जा रहे कुछ लोगों ने युवक के शव को पेड़ से लटका हुआ देखा। हालांकि अभी तक युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यह हत्या भी हो सकती है, क्योंकि पेड़ से लटके हुए युवक के पांव जमीन से लगे हुए थे। यदि पांव जमीन से लग गए, तो फिर फंदा लगने की संभावनाएं लगभग ना के बराबर रहती हैं।

फिलहाल मामले की जांच के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...