सतपाल सत्ती का कांग्रेस पर जुबानी हमला, हिमाचल में चल रही नॉन सीरियस सरकार

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 21 फरवरी – डॉली चौहान

मंडी दौरे पर पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और विधानसभा क्षेत्र ऊना से विधायक सतपाल सत्ती ने प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर बड़ा जुबानी हमला किया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नॉन सीरियस सरकार चल रही है। प्रदेश में पिछले 2 महीने से विकास के सभी कार्य ठप पड़े है।

मुख्यमंत्री से लेकर उनके सभी मंत्री सत्ता के नशे में चूर हैं। अपने-अपने सरकारी आवासों पर करोड़ों रुपए खर्च कर व्यवस्था परिवर्तन को सार्थक करने में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा की जो लोग प्रदेश में कर्ज के नाम पर राजनीति करते थे, वे अब लगभग दो महीने में ही साढ़े चार हजार करोड़ का कर्ज लेकर हिमाचल को श्रीलंका बनाने के बयान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा की सुक्खू सरकार के पहले दो महीने प्रदेश के लिए निराशाजनक रहे हैं। इससे पूर्व सतपाल सत्ती ने सुंदरनगर कार्यालय में भवन का निरीक्षण किया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री व सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल, प्रदेश सचिव बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज कात्यायन, नगर निगम मंडी के उप महापौर विरेंद्र भट्ट, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा, जिला सचिव रमन शर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी कर्तव्य वैद्य भी उनके साथ उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...