मेडिकल कॉलेज नेरचौक में मरीजों व तीमारदारों का सामान चुराने वाली महिलाएं काबू

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या

नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज में मरीजों का सामान चुराने के आरोप में एक महिला को पकड़ा गया। पुलिस ने महिला से चोरी का सामान बरामद कर लिया है। वहीं मामले को लेकर जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज नेरचौक में पिछले कुछ समय से शिकायतें मिल रही थी की यहां इलाज करवाने के लिए भर्ती होने वाले मरीजों और उनके साथ आए परिवारों का सामान गायब हो रहा है। लेकिन अभी तक कोई भी पकड़ में नहीं आ पाया था।

गुरुवार को अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड के पास एक महिला ने शिकायत की कि उसका सामान और जूते ऑर्थो वार्ड से गायब हो गए हैं।

सिक्योरिटी गार्ड ने जब ढूंढना शुरू किया तो पाया कि एक महिला रोजाना इस वार्ड के अंदर और आसपास नजर आ रही थी। इसके बाद जब उस महिला को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सामान चुराने की बात स्वीकार कर ली।

महिला मरीजों और उनके तीमारदारों का समान उठाकर उसे अपनी एक अन्य साथी को दे देती थी, जो उसे बाहर ले जाती थी। सिक्योरिटी गार्ड ने महिला से कपड़े, जूते और अन्य सामान बरामद कर लिया।

दोनो महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होता जा रहा है। वीडियो में सुरक्षा गार्ड और इंचार्ज महिला से चोरी के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।

मेडिकल कॉलेज के सिक्योरिटी इंचार्ज ने बताया कि चोरी के आरोप में पकड़ी गई दोनों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले की पुष्टि करते एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...