65 साल के बुजुर्ग ने किशोरी से किया दुष्कर्म, उपचार के दौरान खुलासा

--Advertisement--

Image

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित को किया गिरफ्तार।

ऊना – अमित शर्मा

उपमंडल गगरेट में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। थाना गगरेट के अंतर्गत 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 65 साल का बुजुर्ग है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता पेट दर्द की शिकायत पर गगरेट के सिविल अस्पताल गई। जांच के दौरान नाबालिग के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई। डॉक्टरों ने तुरन्त पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़िता के ब्यान कलमबद्ध किए।

पीड़िता ने बताया कि करीब 6 माह पहले उसके मकान मालिक ने उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। साथ ही किसी को बताने से मना किया था। इसी कारण पीड़िता चुप रही, लेकिन पेट में दर्द की शिकायत लगातार रहने पर गगरेट सिविल अस्पताल में जब इलाज के लिए आई तो इस बात का खुलासा हुआ।

बता दें कि पीड़िता के परिजन बाहरी राज्य के निवासी है, जबकि आरोपित स्थानीय है। आरोपित की उम्र 65 वर्ष बताई जा रही है, जबकि दुष्कर्म को भी करीब 6 माह से ज्यादा समय बताया जा रहा है।

पूरे मामलें में सच क्या है ये तो पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन फिलहाल पीड़िता के ब्यान पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसपी अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...