शातिरों ने घर से उड़ाए डेढ़ लाख के आभूषण

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 08 फरवरी – डॉली चौहान

उपमंडल में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे है। निहरी क्षेत्र में घर में सेंधमारी की घटना सामने आई है। चोरों ने  घर के अंदर रखे करीब डेढ़ लाख के सोने के आभूषण चुरा लिए है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात उस समय हुई जब घर में ताले लगे हुए थे। घरवाले किसी समारोह में हिस्सा लेने गए थे। जब वे समारोह से लौटे तो घर के सारे ताले टूटे हुए पाए गए। घर के अंदर का सारा सामान भी बिखरा पड़ा था।

जिसके बाद गुलाब सिंह, पुत्र हरि शरण, निवासी गांव किंदर डाकघर बैहली तहसील निहरी ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने धारा 457, 380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी सागर चंद्र ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...