महाशिवरात्रि : 24 को नशे के खिलाफ पुलिस की मैराथन में दौड़ेंगे मंडी वासी

--Advertisement--

Image

मंडी, 08 फरवरी

छोटी काशी में हर वर्ष की तरह इस बार भी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2023 के दौरान पुलिस विभाग के द्वारा मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 24 फरवरी को तीन वर्गों में रेस होगी।

जिसमें मैराथन, हाफ मैराथन व छोटी रेस शामिल होगी। इस दौरान विजेता और उपविजेता रहे प्रतिभागियों को पुलिस विभाग के द्वारा नगद इनाम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

मैराथन 24 फरवरी को सुबह शहर के सेरी मंच से शुरू होगी जिसके लिए पंजीकरण एक दिन पहले करना होगा। इस बारे में बुधवार को जानकारी देते हुए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस विभाग यातायात नियमों की जागरूकता, नशा निवारण और तंबाकू निषेध आदि विषयों के लेकर मैराथन करवाता है। जो कि काफी सफल रहती है। इसमें सबसे ज्यादा मनोरंजक फन रेस रहती है, जिसमें छोटे-छोटे बच्चे भाग लेते हैं।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि 19 से 25 फरवरी तक शिवरात्रि का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान खेलकूद कमेटी द्वारा विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया जाता है।
शिवरात्रि मेला खेलकूद कमेटी अध्यक्ष व पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का 24 फरवरी को सुबह सात बजे पंजीकरण किया जाएगा।
वहीं इसके उपरांत सेरी मंच पर ही प्रतिभागियों की चिकित्सा जांच की जाएगी। शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि यह मैराथन यातायात जागरूकता, नशा निवारण व तंबाकू निषेध थीम पर करवाई जा रही है।
मैराथन तीन वर्गों में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों में उनकी रुचि को बढ़ाना है। उन्होंने प्रतिभागियों से मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि छोटी रेस पुल घराट तक जबकि फुल मैराथन बल्ह के गुटकर तक आयोजित की जाएगी। इस दौरान पुलिस विभाग रेस में भाग लेने वालों की सुविधा के लिए हर दम साथ रहेगा। इसके बाद शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर ही विजेता व उपविजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...