पर्यटक की कार का शीशा तोड़ उड़ाया हज़ारों का कैश

--Advertisement--

Image

पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर जांच की शुरू

शिमला, 26 जनवरी – नितिश पठानियां

सर्दियों के मौसम में राजधानी शिमला में चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। चोर बेखौफ होकर सुनसान घरों को निशाना बना रहे है। चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं ने पुलिस की भी नींद उड़ा दी है।

अब आलम यह है कि शहर में गाड़ी को पार्क करना भी सुरक्षित नहीं रह गया है। ताज़ा घटना में यूपी से शिमला घूमने आए एक सैलानी की कार का शीशा तोड़ चोरों ने 15 हजार रुपये का कैश, गाड़ी के कागजात और अन्य सामान उड़ा दिया। चोरी हुए सामान की कीमत 50 हज़ार रुपये आंकी गई है। इस मामले में सैलानी ने ढली थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

उत्तर प्रदेश निवासी महेंद्र चौहान ने शिकायत में कहा कि वह परिवार के साथ शिमला के कुफरी घूमने आया था। बीते दिन उसने अपनी कार (DL 2 CAF 8811) को एक निजी होटल के पास खड़ा किया और परिवार सहित कुफरी निकल गए।

देर शाम वापसी में देखा तो कार का शीशा टूटा मिला और उसके अंदर से गाड़ी के कागजात, लेडीज पर्स,15 हजार कैश व अन्य सामान गायब मिला। चोरी हुए समान की कीमत 50 हज़ार रुपये के करीब है।

पुलिस के मुताबिक आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्त में लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...