दर्दनाक हादसा : ट्रक व बाइक की टक्कर में 6 वर्षीय बेटे सहित मां की मौत

--Advertisement--

Image

ऊना, 24 जनवरी – अमित शर्मा 

थाना बंगाणा के तहत ननावीं में पेश आए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार बेटे व मां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मृतकों की पहचान सरवन कौर पत्नी करनैल सिंह निवासी रायपुर, पंजाब व उसके 6 वर्षीय बेटे  वंश प्रीत के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया, और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक करनैल सिंह गांव रायपुर पंजाब अपनी पत्नी सरवन कौर व बेटे वंशप्रीत के साथ बाबा बालक नाथ माथा टेककर वापिस घर जा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ननावी के तीखे मोड़ पर उनकी बाइक स्किट हो गई।

इसी दौरान बंगाणा की तरफ से जा रहे ट्रक की साइड से टकराने के बाद करनैल की पत्नी और बेटा ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गए और बाइक चालक दूसरी तरफ गिरा।

दर्दनाक सड़क हादसे में करनैल की पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे में घायल करनैल को स्थानीय लोगों ने बंगाणा अस्पताल पहुंचाया है।

वहीं, थाना बंगाणा पुलिस एवं एसडीएम बंगाणा ने मौके पर जाकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस थाना प्रभारी बाबू राम ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...