ब्रेकिंग न्यूज: भटियात की बलाना पंचायत के प्रतिनिधियों की बड़ी लापरवाही, 70 बोरी सीमेंट बना पत्थर

--Advertisement--

Image

सैंकड़ों टाइलें बही नाले में!

भटियात – अनिल संबियाल

जिला चम्बा के भटियात की पंचायत बलाना के बासा गांव में पंचायत प्रतिनिधियों की लापरवाही का बहुत बड़ा मामला सामने आया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार फरवरी 2022 को बासा लिंक रोड़ से शहीद जगदीश चंद के घर तक कार्य शुरू हुआ था। पंचायत प्रतिनिधियों की लेट लतीफी व लापरवाही के चलते एक बर्ष बीत जाने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है।

जिससे पंचायत बलाना के प्रतिनिधियों पर कई सवालिया निशान भी उठते हैं। लोगों का कहना है कि लगभग 80 के करीब सीमेंट के बैग पत्थर हो चुके हैं जो कि सीधे तौर पर गरीब जनता के पैसे की बर्बादी है जो कि आम जनता टैक्स देती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यही नही सड़क निमार्ण में प्रयोग होने वाली टाइल्स व रेता-बजरी भी नाले में बह चुकी है।
स्थानीय लोगों का शासन-प्रशासन के प्रति गहरा रोष पनप रहा है।

उन्होंने कड़े शब्दों में संबंधित विभाग की चेताया है कि शीघ्र अति शीघ्र इस मामले की छानबीन की जाए व दोषियों पर शीघ्र कार्यवाही अमल में लाई जाए!

क्या कहा पंचायत प्रधान ने

इस बारे जब बलाना पंचायत की प्रधान से दूरभाष पर बात की तो उन्होंने कहा कि यह बजट NRUM का था , जो कि अब नहीं आ रहा है। जिसकी बजह से कार्य अधूरे पड़े हुए हैं । मैने अपने अधिकारियों को भी समय पर इस बारे अवगत करव दिया था।

क्या कहा BDO भटियात ने

खंड विकास अधिकार सुभाष अत्री का कहना है कि मीडिया के माध्यम से मामला ध्यान में आया है। शीघ्र पता करके उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नैना देवी में सड़क हादसा, ट्रेवलर पलटने से बच्चों सहित 15 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ...

NEET परीक्षा को लेकर कांगड़ा प्रशासन सतर्क, 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा

तीन मई को कांगड़ा जिला में 12 केंद्रों में...

DAV पब्लिक स्कूल गोहजू में बच्चों ने सीखे सड़क सुरक्षा के गुर

शाहपुर - नितिश पठानियां DAV पब्लिक स्कूल, गोहजू में LKG...