26 जनवरी से शुरू होगा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान : प्रतिभा सिंह

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में कांग्रेस 26 जनवरी से पूरे देश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करने जा रही है।

कांग्रेस के इस कदम को इस साल देश के नौ राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता का विश्वास हासिल करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी 26 जनवरी से अभियान की शुरुआत करेगी और 3226 पंचायतों में अभियान को पहुंचाने का कार्यक्रम तय किया गया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अंतिम पड़ाव में हैं। पिछले आठ साल से देश में मोदी की सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोग दुखी हैं और विपक्ष की आवाज को सुना नहीं जा रहा है।

इसलिए राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से लोगों से जुड़ रहे और इस दौरान मोदी कार्यकाल में जो भी देश विरोधी निर्णय हुए उनके बारे में लोगों को बताया जा रहा है। नोटबंदी के परिणाम देश के सामने है।

सरकार ने 2 करोड़ रोजगार दिए होते तो 16 करोड़ रोजगार आज तक मिल गए होते। जनता के साथ वादाखिलाफी की गई है।

कांग्रेस की आवाज को कहीं भी सुना नहीं जा रहा। संसद हो या विधानसभा हर जगह उन्हें अनसुना किया गया जिसके बाद यह यात्रा शुरू हुई।

26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होगा यह 26 मार्च तक चलेगा।

यह अभियान ब्लॉक स्तर तक ले जाया जाएगा। प्रदेश की 3226 ग्राम पंचायतों को इसमें कवर किया जाएगा। यह अभियान किन्नौर, लाहौल स्पीति जैसे बर्फ प्रभावित क्षेत्र में मार्च में चलाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

UPSC में 5वीं रैंक से सेना के मेजर तक, फिर राजनीति में रखा कदम

UPSC परीक्षा में 5वीं रैंक हासिल करने वाले अधिकारी...

गोगा मोहड़ा में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य कैंप, 50 लोगों की जांच; मुफ्त दवाइयां भी बांटी

गोगा मोहड़ा में आयुर्वेदिक वैलनेस सेंटर मोहड़ा ने स्वास्थ्य...