घर पर मिला 10 वर्षीय मासूम का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

--Advertisement--

Image

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू।

हमीरपुर, 23 जनवरी – ब्यूरो रिपोर्ट 

पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत धनेटा कस्बे की भदरूं पंचायत के भदरूं गांव में 10 वर्षीय प्रवासी बच्ची का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

माता-पिता छोटी बेटी को लेकर मजदूरी करने गए थे। जब शाम को घर लौटे तो कमरे में बच्ची का शव मिला।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

बच्ची की मौत कैसे हुई। फ़िलहाल अभी यह पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों से पर्दा उठ सकेगा।

जगदीशपुरा तहसील दरभंगा, बिहार निवासी शंभू राम लंबे अरसे से भदरूं गांव में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है।

मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी तीन बेटी व एक बेटा है। रोजाना की तरह शंभू राम अपनी पत्नी के साथ 8 वर्षीय छोटी बेटी को लेकर मजदूरी करने गया था।

घर पर 10 वर्षीय लक्ष्मी देवी व एक वर्षीय बेटा था। जब वह शाम को घर लौटे तो कमरे में अंधेरा था व दरवाजा खुला था।

उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...