“वो दिन ” योजना के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

--Advertisement--

Image

डाॅ. चंचल गौतम ने उचित आहार-व्यवहार के बारे में प्रदान की जानकारी, चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी किए सम्मानित 
चंबा ,17 जनवरी – भूषण गुरुंग
महिला एवं बाल विकास के तत्वावधान में आज राजकीय उच्च विद्यालय खैरी  में ‘वो दिन’ योजना के अन्तर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डाॅ. चंचल गौतम ने शिविर में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया ।
डाॅ. चंचल गौतम ने  कहा कि ‘वो दिन’ योजना का उद्देश्य  महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान हिम्मत व सहारा प्रदान करना है।
उन्होंने मासिक धर्म के दौरान उचित आहार-व्यवहार की जानकारी दी  की  इस दौरान हर रोज स्नान करना आवश्यक होता है । कपड़ा या नैपकिन लगाने से पहले और बाद में साबुन से हाथ अवश्य धोएं।
एक नैपकिन का एक बार ही इस्तेमाल करें। उन्होंने  महिलाओं एवं बच्चों में एनीमिया की रोकथाम के लिए  विस्तृत जानकारी भी प्रदान दी l
पोषण अभियान  जिला समन्वयक, विकास शर्मा ने कहा कि जिला स्तरीय और खण्ड स्तरीय  जागरूकता शिविरों  का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के  माध्यम से महिलाओं  और किशोरियों को इस योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की जा रही  हैं।
शिविर में स्कूल की अध्यापिका विशाखा ने भी साफ – सफाई और मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता तथा संतुलित आहार  के बारे विस्तृत जानकारी  प्रदान की।
शिविर में मासिक धर्म, अनीमिया और जीवन के सुनहरे 1000 दिनों के ऊपर चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया ।
चित्रकला प्रतियोगिता में  मोनिका ने प्रथम , कविता ने द्वितीय और  काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह नारा लेखन प्रतियोगिता में सनेहा ने प्रथम , इंदु ठाकुर ने द्वितीय और तन्वी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।   सभी  विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी  देकर सम्मानित भी किया गया l
ये रहे उपस्थित
शिविर में प्रधान ग्राम पंचायत नरेंदर कांत शर्मा, आंगनबाडी कार्यकर्ता मीना देवी, मधुबाला, काली देवी , रेखा देवी , प्रोजेक्ट जाग्रति से अजय भारद्वाज उपस्थित रहे l
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...