नायक फिल्म के हीरो की तरह धड़ा धड़ सरहानीय फैसले ले रहे हैं सुक्खू :- एन. के. पंडित

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

सदर ब्लॉक कांग्रेस मण्डी के सचिव एन. के. पंडित ने हिमाचल  प्रदेश के लोकप्रिय  मुख्यमन्त्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कि जमकर तारीफ करते हुए कहा कि नायक फिल्म के हीरो अनिल कपूर कि तरह जो माननीय मुख्यमन्त्री सुक्खू कार्य कर रहे हैं वो एक सरहानीय कदम है !

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमन्त्री सुखविंदर सुक्खू जो धड़ा धड़ फैसले ले रहे है उससे उनकी तारीफ हिमाचल में ही नहीं बल्कि पुरे देश में हो रही है और खासकर कर्मचारी तो उनके फैसले से गदगद होकर लोहड़ी में भी दीवाली मना रहे है !

मण्डी कांग्रेस सदर ब्लॉक के सचिव एन. के. पंडित ने भाजपा पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि नेता विपक्ष जय राम ठाकुर देखते ही रहे 5 साल और सुक्खू ने एक अच्छे खिलाडी कि तरह पहली ही कैबिनेट बैठक में छक्का लगाकर खूब वाह वाह लूटी है!  जिससे विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर और पूरी भाजपा बेहोश पड़ी है !

एन. के. पंडित ने कहा कि कांग्रेस जो बोलती है वो करती है!  भाजपा की तरह लारे लप्पे नहीं लगाती पंडित ने कहा कि जो ओल्ड पेंशन स्कीम भाजपा और नेता विपक्ष जय राम ठाकुर के गले कि हड्डी बन चुकी थी!  उसको बर्तमान मुख्यमन्त्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ताबड़तोड़ फैसला लेकर बड़ी सूझ बुझ से लागू करके प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का दिल जीतकर उनके हीरो बन गए है !

मण्डी सदर ब्लॉक के सचिव एन. के. पंडित ने कहा कि जैसे आज ओल्ड पेंशन स्कीम कि राजधानी शिमला से अधिसूचना जारी हुई!  वैसे ही अगला तोहफा अब हिमाचल सरकार कि तरफ से प्रदेश कि लाखों महिलाओं को हर घर लक्ष्मी स्कीम के तहत 1500 सौ रूपये के रूप में मिलेगा और बेरोजगार युवाओं को हर साल एक लाख नौकरी देने के विचार पर भी सुक्खू सरकार रात दिन गंभीरता से कार्य कर रही है !

कांग्रेस पार्टी के तेज तरार नेता एन. के. पंडित ने हिमाचल प्रदेश के लोगों को विश्वास दिलाया कि आप धैर्य रखें कांग्रेस पार्टी कि सुक्खू सरकार कांग्रेस पार्टी द्वारा दी हुई हर गारंटी को पूरा करेगी ! एन. के. पंडित ने चुटकी लेते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि अभी तो आपने नायक फिल्म का ट्रेलर देखा अभी 5 साल ऐसी ही फिल्म देखने को मिलेगी !

उन्होंने कहा कि अब हिमाचल प्रदेश के लोगों को माननीय लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुक्खू और उनके अनुभवी तमाम कैबिनेट मंत्रियों और संसदीय सचिवों पर पूरा भरोसा है !

पंडित ने कहा कि जिस स्पीड से माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू यानि ट्रिप्पल एस फैसले ले रहे है!

उससे भाजपा की नींद हराम हो गयी है और एन. के. पंडित ने आज मण्डी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा की लगता है की सुक्खू के ताबड़तोड़ फैसलों से पूरा विपक्ष तथा विपक्षी पार्टी भाजपा चित हो गयी है !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...