जोत मार्ग पर मारुति अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त , पांच गंभीर रूप से घायल सभी टांडा रेफर

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला के पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत हुए एक हादसे में कार में सवार 5 लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार जोत से चुवाड़ी मार्ग पर चलुण नामक स्थान पर चालक ने अज्ञात कारणों से ऑल्टो कार नंबर एचपी 57-9868 से नियंत्रण खो दिया जिसके चलते कार खाई में जा गिरी।

इस हादसे के समय कार में चालक समेत 5 लोग सवार थे जो हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया है।

घायलों में कुलेरा गांव का 25 वर्षीय चालक राहुल कुमार, गुलाड़ निवासी 20 वर्षीय महिंद्र सिंह, तारागढ़ के गांव बंदेरा का 27 वर्षीय नीतीश, उसकी 24 वर्षीय पत्नी सीमा देवी तथा कांगड़ा जिला के सुल्याली के डडेयु निवासी 7 वर्षीय रियांशी पठानिया शामिल हैं।

सभी घायलों को टांडा रैफर कर दिया गया है।2 घायलों को2500 2500 जबकि 3 घायलों को 5000 5000 की फौरी राहत राजस्व विभाग की ओर से प्रदान की गई है।

तो वहीं जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस सुन्नाभ सिंह पठानिंया मौके पर मौजूद रहे। उन्होंन घायलों का हाल जाना व घायलों को ले जाने के लिए गाडियों का इंतजाम किया ।और घायलों की हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...