स्नेक कैचर माथुर धीमान ने सांप पकड़ बचाई बच्चों की जान, अब तक पकड़ चुके हैं हजारों जहरीले सांप

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

सुजानपुर से 2 किलोमीटर दूर लगती जिला कांगड़ा की जाँगल पंचायत में लोहड़ी वाले दिन जब कई बच्चे एक साथ गांव में जा रहे थे वहीँ रास्ते मेँ एक बड़ा सांप लेटा हुआ था ।

बच्चों का पैर उसके ऊपर पड़ जाता इससे पहले ही एक बच्चे ने उसे देख लिया तुरंत इसकी सूचना बच्चों ने गांव वालों को दी और गांव वालों ने तुरंत माथुर धीमान को बुलाया ।

माथुर धीमान जब वहां पहुंचे तो पाया कि यह भारत का सबसे खतरनाक सांप सपैटैक्टिकल कोबरा था। माथुर धीमान ने बड़ी ही सावधानी से कोबरा को काबू किया । उन्होंने बताया कि यह सांप भारतवर्ष में लगभग हर जगह पाया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस सांप की लंबाई लगभग 5 फुट थी तो जहर से पूरी तरह भरा हुआ था ।उन्होंने बताया कि यह सांप अगर रास्ते में जा रहे बच्चों को काट लेता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

उन्होंने बताया कि यह सांप काटने के बाद बड़ी मात्रा में न्यूरोटॉक्सिक जहर छोड़ता है जो कि सीधा मनुष्य के नर्वस सिस्टम पर अटैक करता है।

अगर इसके काटे जाने वाले व्यक्ति का तुरंत इलाज ना हो तो वह व्यक्ति हार्ट अटैक का शिकार हो जाता है तथा कोमा में चला जाता है जिससे उसकी मृत्यु हो सकती है।

उन्होंने बताया कि इस जहरीले सांप को पकड़ने के बाद उसका रेस्क्यू करके उसे शहरी आबादी से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

अब तक पकड़ चुके हैं हजारों जहरीले सांप

माथुर इससे पहले हाल ही में 3 बड़े पाइथन को पकड़कर उनका रेस्क्यू कर चुके हैं। इसके इलावा हजारों जहरीले सांप लोगों के घरों में पकड़कर उन्हें मौत के ग्रास मेँ जाने से बचा चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...