8 साल के मासूम अशरफ के लिए मसीहा बनी योगिता गोयल, पांच घंटे में किया सफल हार्ट ऑपरेशन

--Advertisement--

Image

पांवटा साहिब,15 जनवरी – नरेश कुमार राधे

कहते है सेवा मनुष्य का सबसे बड़ा गुण है, जो उसे अन्य प्राणियों में श्रेष्ठ बनाता है। महिला योगिता गोयल ने ऐसा ही गुण का परिचय दिया है। योगिता गोयल 8 साल के बच्चे अशरफ अली के लिए फरिश्ता बन कर आई।

दरअसल, 8 साल के बच्चे अशरफ अली पांवटा के दिल में छेद था। जिसके बाद परिजनों ने बच्चे का उपचार कई अस्पतालों में करवाया। लेकिन बच्चे के दिल का ऑपरेशन था व चिकित्सकों ने ऑपरेशन का खर्च 6 से 7 लाख रुपए बताया था। परिजनों के पास पैसे न होने के कारण वह बच्चे को घर पर ही रखे हुए थे।

परिजनों ने कई लोगों से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई, लेकिन सहायता के लिए कोई आगे नहीं आया। बच्चा गंभीर पीड़ा में घर पर ही पड़ा था। बच्चे की मां बेबी सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में सफाई कर्मी का काम करती है।

26 नवंबर 2022 को योगिता गोयल ने सड़क किनारे गंभीर अवस्था में पड़ी दिल्ली की एक महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में दाखिल कराया था। महिला के उपचार के दौरान बच्चे की मां सफाई कर्मी बेबी की मुलाकात योगिता गोयल से हुई।

उसने अपने बच्चे की दास्तां योगिता को सुनाई। जिसके बाद योगिता गोयल ने सफाई कर्मी को बच्चे के उपचार करवाने का आश्वासन दिया। योगिता गोयल ने रोटरी क्लब के एजीएम मनीष जैन से बात की, इसके बाद योगिता और मनीष जैन ने डीजी वीपी कालटा व रोटरी क्लब चंडीगढ़ के अध्यक्ष विनोद कपूर को 8 साल के बच्चे की बीमारी के बारे में बताया।

रोटरी क्लब चंडीगढ़ के अध्यक्ष विनोद कपूर ने बच्चे के ऑपरेशन करवाने के लिए हामी भरी व 8 साल के बच्चे अशरफ अली को चंडीगढ़ बुलाया। बच्चे की हालत खराब होने के कारण वह बस में सफर करने के योग्य नहीं था।

जिसके बाद पांवटा साहिब के उद्योगपति अरुण गोयल ने अपनी गाड़ी के माध्यम से बीमार बच्चे और परिजनों को चंडीगढ़ फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया। जहां 9 जनवरी को फोर्टिस अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्चे के दिल का ऑपरेशन किया।

ऑपरेशन में करीब 5 घंटे का समय लगा। बच्चे का सफल ऑपरेशन हुआ व बच्चा अभी फोर्टिस अस्पताल में ही उपचाराधीन है। बच्चे के ऑपरेशन का सारा खर्चा रोटरी क्लब ने उठाया।

बच्चे के परिजनों ने पांवटा साहिब रोटरी क्लब सखी की सदस्य योगिता गोयल व रोटरी क्लब चंडीगढ़ के अध्यक्ष विनोद कपूर, डीजी वीपी कालटा तथा एजीएम मनीष जैन का आभार प्रकट किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...