ओपीएस बहाल करके कांग्रेस सरकार ने रचा इतिहास: इंद्र दत्त लखनपाल

--Advertisement--

Image

हमीरपुर 15 जनवरी – अनिल कपलेश

बड़सर विधानसभा क्षेत्र के कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को विधायक इंद्र दत्त लखनपाल से भेंट की। इन कर्मचारियों ने ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करके एक इतिहास कायम किया है।

विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में ही अपने सबसे बड़े चुनावी वायदे एवं गारंटी को पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि आम लोगों को राहत प्रदान करने तथा हिमाचल के चहुमुखी विकास के लिए प्रदेश सरकार चरणबद्ध ढंग से एक के बाद एक निर्णय लेगी।

इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि कर्मचारियों से संबंधित अन्य सभी मुद्दों का भी समाधान किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...