हमीरपुर में सुबह सवेरे जनरल स्टोर में लगी आग, अंदर रखी बच्चों की वर्दियां जलकर राख

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

शहर में रविवार सुबह भयंकर अग्निकांड पेश आया है। यहां जनरल स्टोर में आग लगने से अंदर रखी बच्चों यूनिफॉर्म जलकर राख हो गई। इसके अलावा अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया। दुकान में आग लगने का पता चलने पर लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की इस घटना में दुकान मालिक को करीब पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार दुकान में आग लगने की घटना रविवाप सुबह 4 बजे के करीब पेश आई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

लेकिन शुरूआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आगजनी में छात्रों की यूनिफार्म के साथ ही बिजली का मीटर, खिड़कियां दरवाजे और वायरिंग जल गई है।

इस बारे में दमकल विभाग के केंद्र अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि शहर में आगजनी की घटना हुई है। संबंधित दुकानदार को लगभग पांच लाख का नुकसान हो गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...