शिव मंदिर बैजनाथ में 7 घंटों में 7 पुजारियों ने तैयार किया घृतमंडल

--Advertisement--

Image

बैजनाथ – नितिश पठानियां

ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में मकर संक्रांति पर घृतमंडल पर्व शनिवार को धूमधाम से शुरू हो गया। यह घृतमंडल 21 जनवरी सुबह 4 बजे तक बना रहेगा। इस बार करीब 2.5  क्विंटल देसी घी व सूखे मेवों से इसे तैयार किया गया है।

शनिवार को पूजा के बाद 12 बजे घृतमंडल 7 पुजारियों ने बनाने का काम शुरू किया और लगभग 7 घंटों में इसका निर्माण कार्य पूरा किया। इसके अलावा मुकुट नाथ संसाल, पल्लीकेश्वर महादेव, महाकाल मंदिर व पुठे चरण बैजनाथ में भी घृतमंडल बनाए गए हैं।

20 जनवरी तक भोले बाबा के दर्शन कर सकते हैं श्रद्धालु 

बैजनाथ मंदिर में व्यवस्था देख रहे अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालु 20 जनवरी तक पावन पिंडी पर बने घृतमंडल के दर्शन कर सकेंगे।

मंदिर के पुजारी धर्मेंद्र शर्मा व सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि 21 जनवरी को मक्खन रूपी घृत को प्रसाद के रूप में बांटा जाएगा। मान्यता है कि यह मक्खन रूपी घृत चर्म रोगों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...