तेज रफ्तार- खाई में लुढक़ा चाकलेट से भरा ट्रक, पुलिस ने शुरू की जांच

--Advertisement--

Image

काठा में अनियंत्रित होकर चाकलेट से भरी गाड़ी गिरी; डाइवर घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक कस्बे बरोटीवाला के तहत काठा में एक ट्रक तेज रफ्तारी में अनियंत्रित होकर खाई में लुढक़ गया। इस हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए। ट्रक में चॉकलेट की पेटियां लदी थी। ट्रक चालक को मामूली चोंटे आई जिसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा गुरूवार रात करीब साढ़े दस बजे पेश आया।

पुलिस को दिए बयान में हादसे के चश्मदीद जसविंद्र ने जब यह अपने दोस्त के साथ गाड़ी में घर जा रहा था, तो इनके आगे एक ट्रक भी तेज रफ्तारी में जा रहा था। चश्मदीद ने बताया कि देखते ही देखते ट्रक चालक की लापरवाही से ट्रक सडक़ से नीचे ढांक से लुढक़ गया।

जसविंद्र व उसके दोस्त मलकीयत सिंह ने घायल ट्रक चालक को ट्रक से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने भी घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल का रूख किया और हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी।

पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि यह हादसा ट्रक के चालक सोनू द्वारा ट्रक को तेज रफ्तारी, लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है।

डीएसपी बद्दी प्रिंयक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...