SBI में 1400 से अधिक पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका, अप्लाई करने के बचे हैं चंद दिन, जल्द करें आवेदन

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है. इसके लिए SBI ने क्लर्कियल से लेकर ऑफिसर के पदों पर अप्लाई करने के लिए केवल 3 दिन बचे हुए हैं.

उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य होंगे, वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के जरिए भी अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए उम्मीदवार आवेदन 10 जनवरी 2023 तक या उससे पहले कर सकते हैं.

BI भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाह रहे हैं, वे इस लिंक recruitment.bank.sbi के जरिए आसानी से अप्लाई कर सकेंगे. साथ ही इन पदों से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन भी इस लिंक SBI Recruitment 2023 Notification के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए कुल 1438 पदों पर बहाली की जाने वाली है.

SBI Recruitment 2023 के लिए जरूर तिथियां 

उम्मीदवारों के लिए इन पदों पर आवेदन करने की शुरुआत 22 दिसंबर से हो चुकी है और 10 जनवरी को आवेदन करने की डेट समाप्त हो जाएगी.

SBI Recruitment 2023 के लिए कुल पदों की संख्या

SBI के इस मेगा भर्ती के तहत 1438 पदों पर भर्ती की जानी है.

SBI Recruitment 2023 के लिए योग्यता मानदंड

इन पदों पर जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.

SBI Recruitment 2023 के लिए वेतन

क्लर्क- 25000 रुपये
जेएमजीएस-I- रु. 35000
MMGS-II और MMGS-III- रु. 40000

SBI Recruitment 2023 के लिए चयन प्रक्रिया

SBI की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन अप्लाई किए गए सभी फॉर्म को शॉर्टलिस्टिंग करने के बाद साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...