कांगड़ा : डिप्टी CM ने निर्माणाधीन बस डिपो व अंतर्राज्यीय बस अड्डे का किया निरीक्षण

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, 06 जनवरी – राजीव जसबाल 

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने धर्मशाला में 13 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन हिमाचल पथ परिवहन निगम के बस डिपो का निरीक्षण किया।

उन्होंने इस डिपो का निर्माण कार्य 30 जून, 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

आधुनिक तकनीक से निर्मित किए जा रहे इस डिपो का कार्य धर्मशाला स्मार्ट सिटी के तहत किया जा रहा है। इसमें दो मंजिलें होंगी व प्रत्येक तल में 20-20 बसों को पार्क करने की सुविधा होगी।

इसमें इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन का प्रावधान भी किया गया है।

उप-मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन अंतर्राज्यीय आधुनिक बस अड्डा मैकलोडगंज का निरीक्षण भी किया। उन्होंने इसका कार्य एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसका निर्माण 15 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसमें पांच मंजिलें होंगी व 200 छोटी गाड़ियों व 16 बसों के लिए पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

उन्होंने अंतर्राज्यीय आधुनिक बस अड्डा धर्मशाला का निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों को इसके कार्य में तेजी के लिए सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक आशीष बुटेल व भवानी सिंह पठानिया, एच.आर टी.सी. के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...