BREAKING : रिटायर्ड फौजी ने पड़ोसियों पर की गोलियों की बौछार, मां-बेटे की मौत

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 06 जनवरी – व्यूरो रिपोर्ट 

हिमाचल में हुए एक गोलीकांड की एक घटना से प्रदेश सनसनी फैल गई है। सुजानपुर में जमीनी विवाद के चलते हुई फायरिंग में मां-बेटे की मौत हो गई है, जबकि पिता और पत्नी घायल हुए हैं।

दोनों घायलों को सिविल अस्पताल सुजानपुर में प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया है।

उधर, सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गई है। आरोपी गोली चलाने वाले पूर्व सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है।

घटनास्थल पर पुलिस को बंदूक भी मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी अनुसार थाना सुजानपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बगेड़ा में शुक्रवार शाम गोली चलने की आवाज आई।

भारतीय सेना से सेवानिवृत्त बगेड़ा पंचायत के चंचल सिंह ने मकान की छत पर चढ़कर अपने पड़ोसी परिवार पर बंदूक से गोलियों की बौछार कर दी।

एक साथ उसने कई गोलियां चलाई, जिसमें पड़ोसी परिवार का मालिक अजीत सिंह, उसकी पत्नी विमला देवी, बेटा करण व बहू ममता घायल हो गए।

गोलियों की आवाज सुनकर अन्य लोग भी इकट्ठे होना शुरू हुए। मौके पर पहुंची पंचायत प्रधान ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल हुए करण और उनकी माता विमला को सिविल हॉस्पिटल सुजानपुर पहुंचाया।

इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पूर्व सैनिक को उसकी बंदूक के साथ कब्जे में लिया है। अन्य घायलों को 108 रोगी वाहन की सहायता से सिविल अस्पताल सुजानपुर पहुंचाया गया।

गोलीकांड में करण की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल करण की मां विमला देवी को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रेफर करने के बाद रास्ते में दम तोड़ दिया।

अन्य 2 लोग घायल जिसमें मृतक का पिता अजीत सिंह और मृतक की पत्नी ममता है। उन्हें प्रथम उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है दोनों खतरे से बाहर हैं।

उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि लड़ाई झगड़े का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। मृतक और आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं।

जमीनी विवाद अक्सर चलता रहता था। जमीनी विवाद के मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...