बेरोजगारी के चलते युवाओं को नहीं मिल रही बीवियां

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया है। इस बार उन्होंने युवाओं की शादी नहीं होने का ठीकरा इशारों-इशारों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर फोड़ा है।

पवार का कहना है कि युवाओं की शादी नहीं होने के चलते सामाजिक समस्याएं पैदा हो रही हैं। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र से प्रोजेक्ट्स जाने पर भी सवाल उठाए। राकंपा प्रमुख ने एक किस्सा सुनाया।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान एक बार उन्हें 25-30 साल की उम्र के 15-20 युवा मिले। पवार ने कहा कि वे गांव में खाली बैठे थे। मैंने उनसे पूछा कि उन्होंने क्या किया है, तो कुछ ने कहा कि वे ग्रेजुएट्स हैं और कुछ ने बताया कि पोस्ट ग्रेजुएट्स हैं।

जब मैंने पूछा कि उनकी शादी हो गई क्या, तो सभी ने न में जवाब दिया। उन्होंने आगे बताया कि पूछे जाने पर युवाओं ने कहा कि नौकरी नहीं होने के कारण कोई भी उन्हें दुल्हन देने के लिए तैयार नहीं है।

पवार ने कहा कि ऐसी शिकायतें महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में बहुत आम हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...