काले शीशे वाली गाड़ियों पर पुलिस की पैनी नजर, एक्शन में DSP साहब

--Advertisement--

Image

06 जनवरी, नरेश कुमार राधे – पांवटा साहिब

पुलिस की आंखों में धूल झोंककर सड़क पर दौड़ रही काले शीशे वाली गाड़ियों पर खाकी ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब शहर में पिछले 2 दिनों से पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत ऐसे वाहन चालकों को जागरूक किया गया, जो गाड़ियों में काले शीशों का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं अब पुलिस ने सख्ती बरतते हुए मोटे चालान काटना शुरू कर दिए है।

चालान काटने का सिलसिला शुरू 

पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों व काले शीशे वाली गाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। वाहन चालकों को पहले हिदायत दी गई, लेकिन अब चालान काटना शुरु कर दिए है।

बीते वीरवार को काले शीशे वाली एक गाड़ी का 10 हजार का चालान काटा गया। वहीं कई चालकों को गाड़ी के काले शीशे उतरवाकर हिदयात देकर छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि चालान काटने का सिलसिला जारी है।

बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रही गाड़ियों पर भी पुलिस पैनी नजर गड़ाए हुए है। उन्होंने बताया कि ऐसी अधिकतर गाड़ियां चोरी व अन्य क्राइम करने में इस्तेमाल की जाती है।

बरहाल वैरियर पर भी बढ़ाई सख्ती 

डीएसपी ने बताया कि बरहाल बैरियर पर भी सख्ती को बढ़ा दिया गया है। बाहरी राज्यों से आने वाली सभी गाड़ियों की गहनता से जांच की जा रही है। यातायात नियमों का पालन न करने वालों के चालान किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शहर में लगातार चोरियों की वारदातें सामने आ रही है। ऐसे में उन्होंने होटल संचालकों से भी अपील की है कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति होटल में ठहरता है तो उससे उसके आधार कार्ड, मोबाइल नंबर व तमाम जरूरी दस्तावेज ले जाए।

उन्होंने बताया कि अक्सर यह लोग यहां क्राइम करके चले जाते है, जिसके बाद पुलिस को इन्हे तलाशने में खासी मशक्कत करनी पड़ती है।

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों रेस्टोरेंट में हुई चोरी की वारदात में भी ऐसा ही हुआ। चूंकि रेस्टोरेंट मालिक के पास सिर्फ आरोपी के आधार कार्ड की फोटो स्टेट कॉपी थी। लिहाजा पुलिस को आरोपी के गिरेबान तक पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

बढ़ रहा सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ  

डीएसपी ने बताया कि शहर में लगातार सड़क दुर्घटनाओं की भी बढ़ रही है। ऐसे में उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस बेनकाब वाहन चालकों पर नकेल कस रही है। जगह-जगह नाके लगाकर ओवरस्पीडिंग के चालान किए जा रहे है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...