पद न भरने से शारीरिक शिक्षकों में रोष

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

शारीरिक शिक्षकों के वर्ष 2021 के बजट में स्वीकृत 870 पदों पर अब तक भर्ती नहीं हो पाई है। इससे शारीरिक शिक्षक स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

शारीरिक शिक्षकों का कहना है कि पूर्व सरकार की लापरवाही और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम के मंडी मोह के कारण वर्ष 2021 के बजट में स्वीकृत 870 पदों पर भर्ती नहीं हो पाई।

इससे प्रदेश के हजारों बेरोजगारों को रोजगार से वंचित रहना पड़ा। वहीं प्रदेश के हजारों स्कूली बच्चों को शारीरिक शिक्षक से महरूम रहना पड़ा है।

बेरोजगारों पवन कुमार, अमर सिंह, लेख राज, सुरेंद्र कुमार, लोकेश राज, श्रीकांत, तिलक राज, मान सिंह, दिलीप सिंह, राज कुमार, सीमा, रेखा, जानकी, लीला और ज्योति का कहना है कि रोजगार की राह देखते-देखते उनकी आयु सीमा पूरी होने की नौबत आ गई है।

शारीरिक शिक्षकों को अब तक भर्ती प्रक्रिया को लेकर आश्वासन ही मिलते रहे हैं। उन्होंने नवनिर्वाचित सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आग्रह किया है कि आगामी बजट में शारीरिक शिक्षकों के 2,000 पद स्वीकृत करके इन पदों को जल्द भरा जाए।

साथ ही पूर्व सरकार और कोविड के कारण आयु सीमा लांघ चुके बेरोजगारों को आयु में छूट देकर भर्ती में शामिल होने का अवसर प्रदान किया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...