
मंडी – डॉली चौहान
हिमाचल के इस शहर को ता टाइम ही खराब चला है। अगर आपको यकीन नहीं आता है, तो खुद ही देख लीजिए। यहां आने वाला हर शख्स यही कहता है।
दरअसल, मंडी की इंदिरा मार्केट के घंटाघर की चारों घडिय़ां अलग-अलग समय दर्शा रही हैं। इसके चलते यहां से गुजरने वाले लोग अकसर यही कहते हैं कि मंडी शहर का टाइम खराब है।
इंदिरा मार्केट की अलग ही पहचान इसके बीचों-बीच स्थित घंटाघर से है, लेकिन घंटाघर की घडिय़ां कई दिनों से खराब हैं।
इस घड़ी को सिर्फ कोलकाता के इंजीनियर ठीक कर सकते हैं। घंटाघर का निर्माण 78 साल पहले मंडी रियासत के राजा जोगेंद्र सेन ने करवाया था, लेकिन आज इन ऐतिहासिक धरोहरों को संभाल नहीं पा रहे हैं।
वहीं इंदिरा मार्केट के प्रधान अशोक शर्मा और स्थानीय निवासी ने कहा कि ऐतिहासिक इंदिरा मार्केट में स्थित घंटाघर इंदिरा मार्केट की शोभा बढ़ाता है और इसकी काफी लंबे समय से घडिय़ां खराब है।
इंदिरा मार्केट के प्रधान ने कहा कि इस बारे नगर निगम के आयुक्त भी अवगत करवा दिया गया है लेकिन इसके बावजूद भी इसकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
उन्होंने नगर निगम और जिला प्रशासन से मांग की है कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि से पहले इसे ठीक करवाया जाए ताकि इंदिरा मार्केट की आन बान शान बनी रहे।
