ट्रक से बरामद हुआ राशन लेकर आए पंजाब के चालक का शव

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 05 जनवरी – डॉली चौहान

पुलिस थाना निहरी के अंतर्गत पंजाब के लुधियाना निवासी चालक का शव ट्रक में रहस्यमई परिस्थितियों में बरामद हुआ है। चालक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार गत रोज़ पूर्व वह डिपो का राशन ट्रक में लेकर निहरी क्षेत्र आया था। इसी दौरान वह रात को ट्रक में सोया हुआ था। सुबह जब लोगों ने देखा तो वह चालक सीट पर मृत पड़ा हुआ था।
जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
पुलिस ने चालक की मौत के बारे में परिजनों को सूचित किया। मृतक चालक की पहचान सोहन सिंह (65), पुत्र साजन सिंह, गांव व डाकघर लटयाला, तहसील कोट, जिला लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक की मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा किया जा सकता है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...