हिमाचल को केंद्र की सौगात, सुन्नी बांध हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट को मंजूरी

--Advertisement--

Image

शिमला, 04 जनवरी – नितिश पठानियां 

बुधवार को PM मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक के दौरान 382 मेगावाट के सुन्नी बांध हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट को भी मंजूरी मिली है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि 382 मेगावाट के सुन्नी बांध हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश के लिए मंजूर किया गया है।

2,614 करोड़ रुपए की लागत इसमें आएगी। ये प्रोजेक्ट सतलुज नदी पर बनेगा।

उधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से 1382 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन होगा और उसमें से अगले 40 साल के लिए 12 फीसदी बिजली हिमाचल प्रदेश को मुफ्त प्राप्त होगी।

इस प्रोजेक्ट से 4000 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से नौकरी प्राप्त होगी। इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां 500 लोगों को पक्की नौकरी (Jobs) मिलेगी।

इस प्रोजेक्ट के लिए लोकल एरिया डेवलपमेंट फंड भी तय हो चुका है जो की 39 करोड़ का है, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ होगा।

अगर हम लोकल इंफ्रास्ट्रक्चर की दृष्टि से देखें तो इससे स्थानीय क्षेत्र को अच्छे रोड, मेडिकल फैसिलिटी और अनेकों सुविधाएं प्राप्त होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...