पैट्रोल पंप मालिक ने हिमाचल से बाहर बेचा 9 करोड़ का डीजल, एक करोड़ का जुर्माना व टैक्स

--Advertisement--

Image

सोलन, 4 जनवरी – रजनीश ठाकुर 

नालागढ़ क्षेत्र में राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने अचानक ही एक पैट्रोल पंप पर दबिश दी।

इस दौरान टीम को पता चला कि बड़े पैमाने पर डीजल को प्रदेश से बाहर बेचा गया है। इसकी एवज में टैक्स की अदायगी भी नहीं हुई है।

लिहाजा विभाग ने पैट्रोल पंप मालिक पर एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया। विभाग की टीम ने 16 दिसंबर को औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद मालिक को 15 दिन का नोटिस दिया गया था।

जांच में ये भी सामने आया कि करीब 9 करोड़ के डीजल पर टैक्स की चोरी की गई है।

बीबीएन के आयुक्त प्रीतपाल सिंह ने बताया कि डीजल पर 6 प्रतिशत वैट लगता है। सोर्स से ही टैक्स आता है। लेकिन जब डीजल को हिमाचल से बाहर बेचा गया तो इस पर सीएसटी जमा नहीं करवाया गया।

उन्होंने कहा कि पंप मालिक के खिलाफ हिमाचल प्रदेश वैट अधिनियम की धारा-16 (8) के तहत कार्रवाई की गई है। इसमें जुर्माने के साथ टैक्स अलग से वसूला गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...