चम्बा मेडिकल कॉलेज में समय पर एम्बुलैंस न मिलने से रोगी की मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा से टांडा के लिए रैफर मरीज को समय पर 108 एम्बुलैंस सेवा न मिलने से मौत हो गई है। मरीज की पहचान अशोक कुमार पुत्र देशराज निवासी गांव जनोथा डाकघर साच के रूप में हुई है।

मृतक के भाई मुन्ना ने बताया कि अशोक 2 दिनों से मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा में उपचाराधीन था। देर रात को अशोक कुमार की तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उसे टांडा रैफर कर दिया, लेकिन टांडा ले जाने के लिए 108 सेवा उपलब्ध नहीं हो पाई। मरीज को बिना ऑक्सीजन के टांडा नहीं ले जाया जा सकता था।

तीमारदार रात 9 बजे से सुबह तक 108 एम्बुलैंस का इंतजार करते रहे लेकिन एम्बुलैंस नहीं मिल पाई। इसके चलते सुबह मरीज ने दम तोड़ दिया। मुन्ना ने बताया कि मरीज को वैंटिलेटर पर ऑक्सीजन दी गई थी, ऑक्सीजन सुविधा के साथ ही मरीज को टांडा ले जाया जा सकता था।

108 के अलावा अन्य वाहन में ऑक्सीजन सुविधा नहीं दी जा सकती थी, ऐसे में लंबे इंतजार के बाद भी उन्हें 108 की सुविधा नहीं मिली। उन्होंने कहा कि अगर 108 सुविधा मिल जाती तो अशोक कुमार को बचाया जा सकता था।

108 एम्बुलैंस सेवा के जिला प्रभारी सुनील ने बताया कि 2 एम्बुलैंस टांडा गई थीं। एक उनके पास उपलब्ध थी। आपात स्थिति में साहो से भी एम्बुलैंस मंगवा लेते हैं। ऐसी समस्या उनके ध्यान में नहीं लाई गई है।

वहीं पंचायत उपप्रधान किशोर शर्मा ने बताया कि मैं खुद मेडिकल काॅलेज में मरीज के उपचार के दौरान मौजूद था। जब चिकित्सकों द्वारा मरीज को रैफर कर दिया गया था तो 108 को कई बार कॉल करने पर भी सुविधा मुहैया नहीं हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...