ऑटो पार्ट बनाने वाली कंपनी ने 4 दर्जन कामगारों को दिखाया बाहर का रास्ता

--Advertisement--

Image

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

नालागढ़ क्षेत्र के पीरस्थान में स्थित ऑटो पार्ट बनाने वाली एक कंपनी ने मंगलवार को 4 दर्जन से अधिक कामगारों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके बाद कामगारों ने कंपनी के गेट पर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कंपनी संचालकों का कहना है कि वह अब इस कंपनी को आगे नहीं चला पाएंगे। कामगारों ने श्रम विभाग के निरीक्षक को इस बारे में लिखित में ज्ञापन दिया है।

कामगारों दिनेश ठाकुर, अमित, मनदीप, मदन, नरेश व अरुण ने बताया कि कंपनी संचालकों ने सोमवार को भी गेट बंद कर दिया था, लेकिन पुलिस की मदद से उसे खुलवाया गया। मंगलवार को भी गेट बंद कर दिया गया।

वे पिछले 12 वर्षों से इस कंपनी में कार्यरत हैं। पिछले कुछ दिनों से कंपनी के संचालक कंपनी बंद करने की बात कर रहे थे। कामगार अपना पूरा हिसाब देने की मांग पर अड़े थे लेकिन अब बिना कोई हिसाब किए ही कंपनी ने गेट बंद कर दिया है।

कामगारों ने बताया कि कंपनी को आगे किसी को बेचा जा रहा है और जो यहां पर कामगार काम कर रहे हैं उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है।

श्रम विभाग निरीक्षक राकेश खट्टा ने बताया कि कंपनी संचालकों और कामगारों की समझौता बैठक 10 जनवरी को बुलाई गई है। इसमें दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाया जाएगा और मामले को हल करवाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...