हलके के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी

--Advertisement--

Image

विधायक नीरज नैय्यर ने लोगों का जताया आभार 

चंबा, 27 दिसम्बर – भूषण गूरूंग 

चंबा सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज नैय्यर ने आज चंबा विधानसभा क्षे़त्र के ग्राम पंचायत बरौर, चंबी, जडेरा, सुंगल, पलहुई का दौरा कर अपनी जीत के लिए कार्यकर्ताओं सहित जनता का आभार जताया।

नीरज नैय्यर ने सभी मतदाताओं का आभार जताते हुए विश्वास दिलाया कि जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें चुनाव में जीताकर विधानसभा में भेजा है, वह उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगें ।

उन्होंने कहा कि चंबा विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। वे चंबा विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में प्रदेश का अग्रणी विधानसभा बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगेl

उन्होंने कहा कि हलके के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी और मतदाता व विधायक के बीच बनी दीवार को हटाया जाएगा। लोग विधायक के समक्ष अब सीधे अपनी समस्या रख सकेंगे।

नीरज नैय्यर ने कहा कि वह अपने कार्यकाल में हर बूथ पर जाकर मतदाता का आभार प्रकट करेंगे।

इस अवसर पर परिवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...