वन्य जीवों के शिकारियों पर नजर रखने के लिए टीमों का किया गया गठन

--Advertisement--

Image

सिहुंता – अनिल संबियाल

सर्दी के मौसम में वन्य प्राणियों का शिकार किया तो कड़ी कार्रवाई होगी। वनमंडल डलहौजी के तहत सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए वन्य प्राणियों के अवैध शिकार को रोकने के लिए रेंज स्तरीय निगरानी दलों का गठन किया गया है।

वनमंडल की ओर से पांच दलों का गठन किया गया है, जो अवैध शिकार पर लगाम लगाने के लिए कार्य करेंगे। सर्दी में वन्य प्राणी नीचे इलाकों में पलायन करना शुरू कर देते हैं।

अवैध शिकार न हो इसका रखा जाएगा विशेष ध्यान 

इसके मद्देनजर शिकारी अवैध शिकार की ताक में रहते हैं। अवैध शिकार को रोकने के लिए वन विभाग के ये दल सतर्कता के साथ कार्य करेंगे। गठित निगरानी दल लगातार क्षेत्र की निगरानी कर यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी स्थान पर अवैध शिकार न हो पाए।

भटियात वन परिक्षेत्र के तहत गठित टीम में वन परिक्षेत्र अधिकारी भटियात संजीव कुमार के दूरभाष नंबर 94181-02680, टुंडी वन खंड के तहत गठित टीम में डिप्टी रेंजर सुमन कुमार के दूरभाष नंबर 70187-42123, जबकि सिहुंता वन खंड गठित दल में डिप्टी रेंजर अशोक कुमार के दूरभाष नंबर 83528-53816 पर संपर्क किया जा सकता है।

मोतला वन खंड के तहत गठित दल में डिप्टी रेंजर कुमार, मोतला वन खंड के तहत गठित दल में डिप्टी रेंजर कुमार के दूरभाष नंबर 70187-42123 तथा गोला वन खंड के तहत गठित दल डिप्टी रेंजर केवल सिंह के दूरभाष नंबर 98162-42389 नंबर पर अवैध शिकार की जानकारी दे सकते हैं।

सर्दियों में वन्य प्राणी करते है निचले क्षेत्रों में पलायन 

सर्दी के मौसम में वन्य प्राणी ऊंचाई वाले क्षेत्रों से निचले क्षेत्रों की ओर पलायन करना शुरू कर देते हैं। शिकारी इन वन्य प्राणियों के शिकार की ताक में रहते हैं। वनमंडल के तहत किसी भी तरह से वन्य प्राणियों का शिकार न हो सके, इसके लिए पांच दलों का गठन किया गया है। लोगों से अपील है कि यदि कोई शिकारी दिखे तो तुरंत विभाग को सूचना दे।-संजीव कुमार, वन परिक्षेत्र अधिकारी भटियात।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...