नालागढ़: चिकनी खंड में अवैध खनन बेखौफ जारी

--Advertisement--

Image

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

नालागढ़ के तहत चिकनी खंड में अवैध खनन बेखौफ जारी है और यहां पर खनन माफिया द्वारा दिनदहाड़े वाहन लगाकर खनन किया जा रहा है। खनन माफिया इस कदर खनन कर रहा है कि मानो उसे किसी प्रशासन और सरकार का जैसे डर ही ना रह गया हो

अब तक खनन माफिया करोड़ों की बेशकीमती खनन सामग्री को लूट चुका है और खनन के कारण जहां लोगों की जमीनों को खतरा बना हुआ है। वही क्षेत्र के कुओं और बोरवेलों का जलस्तर काफी नीचे चला गया है। खनन माफिया ने गांव के बच्चों के लिए खेलने के लिए बनाया गया खेल का मैदान भी खनन करके खत्म कर दिया है।

आधा दर्जन के करीब गावों के लोगों ने एकत्रित होकर एसडीएम नालागढ़ के दफ्तर के बाहर खनन माफिया के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर रोष भी बताया गया और एसडीएम नालागढ़ को एक शिकायत पत्र देखकर खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

एसडीएम नालागढ़ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...