विधायक विक्रमादित्य बोले- सभी 10 गारंटी को चरणबद्ध लागू करेंगे

--Advertisement--

Image

फिजूलखर्ची को रोका जाएगा

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार किया है। मंगलवार को हॉलीलॉज में आयोजित प्रेस वार्ता में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि गारंटी किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, कांग्रेस की है।

कैबिनेट के गठन में बिलंब होता है तो सीएम और डिप्टी खुद फैसला करेंगे, वायदे पूरे करेंगे। राहुल गांधी ने संगठन और सरकार के बीच तालमेल बनाकर काम करने के दिशा-निर्देश दिए हैं। कहा कि केंद्र सरकार विचारधारा की लड़ाई को छोड़ प्रदेश के विकास के लिए सहयोग करे।

विक्रमादित्य ने कहा कि चुनावों में जो कहा था उस पर कायम रहेंगे। हम सीएम सुक्खू के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। कांग्रेस सरकार संतुलित सोच के साथ काम करेगी, संसाधन बढ़ाएगी और फिजूलखर्ची को रोका जाएगा। सभी 10 गारंटी को चरणबद्ध तरीके से प्रदेश में लागू करेंगे।

विक्रमादित्य ने कहा कि शिमला ग्रामीण में पांच साल में 5 हजार को रोजगार दिया जाएगा। कहा कि पिछले कार्यकाल में क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये के विकास  कार्य करवाए गए थे, अब सरकार में रहकर इसे पांच गुना और बढाया जाएगा।

घरेलू हिंसा के मामले पर विक्रमादित्य ने कहा कि पारिवारिक मामले को कोर्ट के माध्यम से सुलझाया जाएगा। ये मेरे खिलाफ षड्यंत्र है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...