उन्नीस वर्ष के NPS रूपी काले दानव का जल्द होगा खात्मा – आज़ाद

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ लगातार पिछले आठ वर्षों से पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए प्रयासरत रहा है I इस महासंघ ने हर मंच पर अपनी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया है I चाहे वो दाड़ी के मैदान की बात हो या विधानसभा शिमला के बाहर धरना प्रदर्शन कीI

NPSEA ने संख्या बल दिखाकर महासंघ की मजबूती को दर्शाया है और ये बात भी स्पष्ट कर दी कि अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए वो अपने संघर्ष को किसी भी स्तर तक लेकर जा सकते हैं I

बताते चलें कि तीन मार्च का ऐतिहासिक धरना जोकि एक लाख की संख्या के साथ विधानसभा के बाहर कर्मचारियों ने महासंघ के बैनर तले दिया था , उसे तत्कालीन सरकार ने कुचलने के लिए लाठी चार्ज, पानी की बोछारें चलाई गई I

सरकार ने मान लिया कि इस मुहिम को दबाने में सरकार कामयाब हो गयी है लेकिन NPSEA एक बार फिर पलट कर अगस्त माह में हज़ारों कर्मचारियों की भीड़ लेकर शिमला पहुँच जाता है जोकि एक इशारा था कि बिना OPS बहाली के महासंघ पीछे हटने वाला नहीं हैI

मीडिया से विशेष बात करते हुए महासंघ के जाने माने चेहरे,राज्य प्रवक्ता ओम आज़ाद ने बताया कि महासंघ अपने अधिकारों के लिए आज भी प्रयासरत है और तब तक रुकने वाला नहीं जब तक OPS की बहाली नहीं हो जाती I

उन्होंने बताया कि लाखों की संख्या में तीन मार्च 2022 को हिमाचल प्रदेश के कोने कोने से कर्मचारी एक आस लेकर मुख्यमंत्री महोदय से मिलने शिमला पहुंचे थे I और जब मिलना तो दूर उन लाखों कर्मचारियों पर लाठियां बरसाई गई पानी की बौछारें की गई जोकि सरकार के कार्यकाल का काला अध्याय था I

आजाद ने बताया कि इस बार विधानसभा चुनावों में प्रदेश के कर्मचारियों ने OPS के लिए अपना एवम अपने परिवार का मत दान किया और परिणाम सबके समक्ष हैं I

उन्होंने मीडिया के माध्यम से बताया कि मुख्यमंत्री महोदय ने सत्ता में आते ही सबसे पहले OPS बहाली की बात कही जिससे सचमुच में हिमाचल प्रदेश के हर कर्मचारी के मन में प्रसंता है I

हर कर्मचारी को आस है कि ये सरकार कर्मचारी हितैषी सरकार साबित होगी जोकि एक विशेष अरसे से लंबित मांग OPS की बहाली करेगी तथा जिस NPS रूपी दानव ने 15 मई 2003 को हिमाचल में जन्म लिया था उसका पहली कैबिनेट में ही खात्मा करेगी I

आज़ाद ने बताया कि OPS की बहाली जब माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश में करेंगे तो लाखों की संख्या में कर्मचारी इस स्तर पर मुख्यमंत्री महोदय का धन्यवाद करेंगे कि संपूर्ण भारतवर्ष देखेगा I

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...