बिलासपुर : ग्वालथाई के पोस्ट ऑफिस से 1.41 लाख नकद ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बिलासपुर जिले के नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के समीपवर्ती गांव ग्वालथाई के पोस्ट ऑफिस में गत रात चोरी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गत रात चोरों ने ग्वालथाई के गांव ओलिंडा स्थित पोस्ट ऑफिस में सेंध लगाकर 1 लाख 41 हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है तथा ग्वालथाई पुलिस ने इस संदर्भ में धारा 457 तथा 380 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। थाना कोट के प्रभारी गौरव भारद्वाज ने घटना की पुष्टि की है।

बता दें कि पंजाब की सीमा के साथ तथा सटा ग्वालथाई के ओलिंडा गांव में चारों ओर से रास्ते खुले हैं। गांव में एक बैंक तथा डाकघर है तथा इन दोनों संस्थाओं में कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है।

वहीं पुलिस भी कई बार सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए बोल चुकी है लेकिन अब तक इस पर कार्रवाई नहीं हुई, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। अब पुलिस को इस चोरी की गुत्थी को सुलझाने में मुश्किलें आ सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...