ऊना डिपो की कोटला-चंडीगढ़ रूट की सीधी बस सेवा बन्द, दर्जनों पंचायतों की जनता तंग

--Advertisement--

Image

युवाओं को बद्दी, परमाणु सहित चंडीगढ़ आने-जाने में होती है परेशानी–

शाहपुर – अमित शर्मा

विस क्षेत्र शाहपुर के अधीन 15 पंचायतों के लोगों के साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा हमेशा ही अनदेखी की जाती है जिसका खामियाजा चंगर क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ता है। चंगर क्षेत्र की जनता द्वारा हर बार कोटला से लंबे रूट की बस चलाने की मांग उठाई जाती है लेकिन उनकी डिमांड को पूरा नहीं किया जाता है।

पिछले पांच साल भाजपा द्वारा भी अनदेखी की गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा ऊना डिपो की कोटला से गुड़गांव तक सीधी बस सेवा शुरू की गई लेकिन बाद में इसको कोटला से दिल्ली कर दिया गया और फिर कोटला से चंडीगढ़ किया गया लेकिन पिछले करीबन तीन साल से यह बस बन्द पड़ी है जिसको दोबारा चलवाने की जहमत नहीं उठाई गई।

यह बस कोटला से शाम चार बजे चंडीगढ़ को निकलती थी तथा कोटला की पंचायतों सहित शाहपुर विस क्षेत्र, जवालामुखी विस क्षेत्र सहित कई विधानसभाओं को जोड़ते हुए चंडीगढ़ पहुंचती थी तथा इसका जनता को लाभ मिलता था। करीबन 15 साल पहले भी कोटला से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई थी जोकि सुबह पांच बजे कोटला से चंडीगढ़ को निकलती थी लेकिन यह बस भी बन्द पड़ी है।

कोटला से डोल, कुठेड़, भाली, सियूनी, त्रिलोकपुर, पद्दर, बेहि पठियार, जांगल, सोलदा,दुराना,हारचक्कियां, लपियाना मनेई लंज गाहलियाँ इत्यादि पंचायतों की जनता ने कहा कि ज्यादातर युवा बद्दी, परमाणु, चंडीगढ़ में कार्य करते हैं जिनको यह दोनों बसें ही आवागमन के लिए काफी सुविधाजनक थीं लेकिन इनको बन्द किया जाना समझ से परे है।

युवाओं को जगह-जगह बसें बदलनी पड़ती हैं जिस कारण काफी परेशानी होती है। चंगर क्षेत्र की जनता ने कहा कि पिछले पांच साल हम भाजपा सरकार में परिवहन मंत्री व जवाली के विधायक व शाहपुर की विधायिका से इन बसों को शुरू करवाने की मांग करते रहे लेकिन आश्वासन ही मिलते रहे जबकि बस सेवा को शुरू नहीं किया गया।

जनता ने कहा कि पहले जबाब मिलता था कि कोरोना के कारण बस को बन्द किया गया है, उसके बाद सभी बसों को चलवाया गया लेकिन इस बस को नहीं चलाया। बाद में जबाब मिलता रहा कि चालकों की कमी है तथा इस कारण बस को नहीं चलाया जा रहा है। जनता ने कहा कि आखिरकार इन बसों को शुरू क्यों नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व जवाली के विधायक चन्द्र कुमार ,शाहपुर के विधायक केवल पठानिया से मांग उठाई है कि उनका डिपो की उक्त रूट की बसों को पुनः शुरू करवाया जाए ताकि जनता को आवागमन करने में परेशानी न झेलनी पड़े।

आरएम ऊना सुरेश कुमार के बोल:

इस बारे आरएम ऊना सुरेश कुमार से बात हुई तो बताया गया कि इसका रूट परमिट नए सिरे से अप्लाई किया है तथा रूट मिलते ही इस बस को शुरू किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...