भाली स्कूल में छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

--Advertisement--

Image

शाहपुर – अमित शर्मा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भाली में हिमाचल पुलिस से प्रशिक्षक ट्रेनर हेड कॉन्स्टेबल अजय ने स्कूली छात्राओं आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।

इस दौरान बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों व सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया गया। छात्राओं को अपर पंच, ओवर पंच, साइड कीक फ्रंट, कीक बेक थ्रो, पीकॉक पंच, टाइगर पंच, ब्लॉकेज एंड मोमेंट,राइट फॉरवर्ड के गुर सिखाएं।

उन्होंने छात्राओं से कहा कि स्कूल जाते समय रास्ते में छेड़छाड़ या फब्तियां करने वालों से डरे नहीं उनकी सूचना प्रधानाचार्य एवं पुलिस को दें ताकि समय रहते हुए ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश सपेहिया एवं हिमाचल पुलिस के प्रशिक्षक ट्रेनर हेड कॉन्स्टेबल अजय एवं विद्यालय के शारीरिक शिक्षिका संजीत उपस्थित रहे। उन्होंने किसी भी आपातकालीन स्थिति में 1098 व 112 पर कॉल करने की सलाह दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

निजी दौरे में भी विकास पर फोकस, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया सड़क का औचक निरीक्षण

बंजार-बठाहड़ सड़क की गुणवत्ता जांची, अधिकारियों को दिए स्पष्ट...