नींद की झपकी ने खोला चिट्टा तस्कर के काले कारोबार का राज, 258 ग्राम हेरोइन बरामद

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 17 दिसंबर – डॉली चौहान

मंडी पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट(SIU) टीम को नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने शनिवार सुबह NH-21 चंडीगढ़-मनाली पर एक 30 वर्षीय युवक से 258 ग्राम हैरोइन(चिट्टा) बरामद किया गया है।

एसआईयू टीम द्वारा बरामद चिट्टे की इस खेप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 7 लाख से ऊपर बताई जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने बिलासपुर के बैरी क्षेत्र में बस से उतरना था, लेकिन युवक को नींद की झपकी आ गई और वह सुंदरनगर पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हीरोइन (चिट्टे) के साथ दबोच लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) की टीम हेड कांस्टेबल टेकचंद के नेतृत्व में कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल रामजी दास, सिपाही चिराग, शंकर सिद्धार्थ और विजय कुमार NH-21 चंडीगढ़-मनाली पर सुंदरनगर के पुंघ में नाकाबंदी पर मौजूद थी। इस दौरान दिल्ली से मनाली जा रही वोल्वो बस (HR-68B-2908) को जांच के लिए रोका गया।

इस दौरान बस में सवार 30 वर्षीय सुभाष चंद पुत्र सीता राम निवासी गांव धौनकोठी तहसील सदर जिला बिलासपुर से 258 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

मामले में पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ इकनॉमिक इन्वेस्टिगेशन भी अमल में लाई जाएगी। मामले की पुष्टि डीएसपी दिनेश कुमार ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...