108 में कर्मचारियों ने करवा दी महिला की सफल डिलीवरी

--Advertisement--

Image

मंडी, 17 दिसंबर – डॉली चौहान

अस्पताल के एम्बुलेंस कर्मियों ने एक बार फिर से मंडी में इमरजेंसी के चलते एक महिला की सफल डिलीवरी एम्बुलेंस में करवाई है। यह सफल प्रसव शनिवार को जोगिंदरनगर में तैनात ईएमटी प्रकाश व पायलट राजेश की सूझबूझ से संभव हो पाया।

मिली जानकारी के अनुसार जोगिंद्रनगर के गलु की रहने वाली 20 वर्षीय सीमा देवी जोगिंदर नगर अस्पताल में एडमिट थी। जिसे वहां से डिलीवरी के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज शनिवार सुबह 7 बजे के करीब रैफर किया गया।

करीब एक घंटे के सफर के बाद घट्टा में महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। जिसके चलते लगभग 8 बजे एम्बुलेंस के स्टाफ ने महिला की सफल डिलीवरी एम्बुलेंस में करवा दी। उसके बाद महिला व उसके बच्चे को बैजनाथ अस्पताल को ले गए।

जानकारी के अनुसार जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बता दें कि इससे पहले भी एम्बुलेंस में स्टाफ द्वारा कई सफल डिलीवरी करवाई जा चुकी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...