दिन दहाड़े तेंदुए ने गाय पर किया हमला, मालिक ने दिखाई जांबाजी

--Advertisement--

Image

नाहन, 17 दिसंबर – नरेश कुमार राधे

शनिवार दिन दहाड़े ही जलापड़ी गांव में तेंदुए ने पशु पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार करीब दो घंटे पहले 12:30 बजे तेंदुआ ने गाय पर हमला किया।

रोज की तरह आमोद गुरुंग अपने पशुओं को चराने घर के नजदीक ही जंगल में गया था। इसी दौरान उनके एक पशु को तेंदुए ने शिकार बनाने की कोशिश की। आमोद ने बहादुरी का परिचय देते हुए पशु को तेंदुए की पकड़ से बचाया, लेकिन तब तक पशु घायल हो चुका था।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी आर्मी एरिया में पड़ने वाले गांव भालगांव में गाय को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया था।

ग्रामीणों का कहना है कि रिहायशी इलाको में तेंदुए के बढ़ते खौफ के कारण डर का माहौल बना हुआ है। गांव वासियों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है।

बता दे कि कुछ साल पहले एक कुत्ते ने तेंदुए के हमले से मालिक की जान बचाई। अगले दिन कुत्ते के शव के अवशेष जंगल से बरामद किए गए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...